मुजफ्फरपुर, जून 12 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता ब्रजबिहारी गली में खुले नाले की सफाई के लिए जरूरत पड़ने पर नाला को तोड़ा जाएगा। साथ ही रामदयालू नगर से अघोरिया बाजार के बीच नाले की लगातार नियमित सफाई होगी। मानसून आगमन की आहट के बीच गुरुवार को नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह ने कांवरिया पथ के साथ ही शहर के अन्य इलाकों में निरीक्षण के दौरान विशेष दिशा निर्देश दिए।रामदयालू-अघोरिया बाजार नाले की पूर्व में उड़ाही के बावजूद गंदगी-कचरा भर रहा है। श्रावणी मेला के दौरान कांवरियों व श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए नियमित सफाई होगी। नगर आयुक्त ने रामदयालू, अघोरिया बाजार, कलमबाग, छाता चौक, फरदो नाले से लेकर मझौलिया और ब्रजबिहारी गली तक का जायजा लिया। ब्रजबिहारी गली में खुला नाला जाम है। कई जगहों पर पानी की निकासी नहीं हो रही है। मौके पर तय हुआ कि बा...