मथुरा, मार्च 7 -- कृष्ण कन्हैया की कृपा होगी तो अयोध्या की तरह ब्रज धाम में विकास के आगामी कार्यक्रम सुनिश्चित किए जाएंगे। ये बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान उन्होंने मंदिर में केशवदेव के सामने नतमस्तक होकर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने मथुरा प्रवास के दौरान सबसे पहले श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर पहुंचकर आराध्य के दर्शन किए। उन्होंने गर्भगृह में विधिवत पूजन-अर्चन किया। दर्शन के उपरांत उन्होंने कहा कि ब्रज की पावन धरा का कण-कण ऊर्जा और भक्ति से भरा हुआ है। उन्होंने भगवान कृष्ण से प्रार्थना की कि उत्तर प्रदेश निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छुए और हर नागरिक के जीवन में सुख-समृद्धि आए। ब्रज में चल रहे होली उत्सव पर सीएम ने कहा कि यहां होली केवल एक दिन...