हापुड़, मार्च 11 -- हापुड़ , वरिष्ठ संवाददातातीर्थनगरी में पहले भी एक बड़े नेता के नाम ढाई सौ बीघा भूमि खरीदे जाने का मामला तूल पकड़ चुका है। जबकि एक 14 बीघा भूमि को दोबारा से नाम चढवाकर बेच देने का मामला फिर से मुख्यमंत्री दरबार में पहुंचा। जिसपर संज्ञान लेते हुए पूरे प्रदेश के सख्त कानून लागू कैबिनेट की बैठक में हो चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला हुआ।दिल्ली, हरियाणा और अन्य कई राज्यों के धनाढ्य परिवारों ने ब्रजघाट में जहां धर्मशालाएं बनवा रखी है वहीं भूमि भी लेकर छोड़ रखी थी। ब्रजघाट को हरिद्वार की तर्ज पर प्रदेश सरकार का संकल्प पूरा होने लगा तो यहां पर भूमि के दाम आसमान छूने लगे हैं। जिसके चलते गढ़मुक्तेश्वर में भूमि खरीद फरोख्त में बड़ा खेल हो रहा है। गढ़मुक्तेश्वर में ज...