हापुड़, फरवरी 12 -- फाल्गुन माह की शिवरात्रि पर होने वाले जलाभिषेक को लेकर ब्रजघाट में तैयारी पूरी हो गई है। बृहस्पतिवार देर शाम तक ब्रजघाट में लगभग पांच हजार से अधिक शिव भक्तों द्वारा ब्रजघाट नगरी में आगमन कर दिया गया है। कांवड़ियों की संख्या में बढ़ोतरी होने से गंगा नगरी में चहुओर रंगत आ गई है। बता दे कि इस बार फाल्गुन माह की शिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी को मनाया जाना है। शिवरात्रि से पूर्व शिव भक्तों द्वारा गंगा से कांवड़ लेकर जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार देर शाम तक ब्रजघाट में मुरादाबाद, गजरौला, अमरोहा, बदायू, ठाकुरद्वारा, संभल, गाजियाबाद, दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद आदि स्थानों से हजारों की संख्या में शिव भक्तों द्वारा गंगा नगरी में पड़ाव डाल दिया गया है। गंगा नगरी में डीजे की धमक के साथ गंगा किनारे शिवभक्तों द्वारा सुंद...