ब्रजघाट टोल पर किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत
हापुड़, जून 29 -- ब्रजघाट टोल प्लाजा के निकट भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष चौधरी देवेंद्र सिंह के आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसान मोर्चा के पदाधिकारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के किसानों ने उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। समारोह को संबोधित करते हुए चौधरी देवेंद्र सिंह ने कहा कि किसान मोर्चा का मुख्य उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े किसान की समस्याओं का समाधान कर उसके जीवन स्तर को बेहतर बनाना है। उन्होंने कहा कि किसानों की खुशहाली, आर्थिक उन्नति और आत्मनिर्भरता केंद्र एवं प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं। सरकार द्वारा संचालित किसान हितैषी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र किसान तक पहुंचे, इसके लिए किसान मोर्चा का हर कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, ईमानदारी और प्रति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.