हापुड़, अप्रैल 14 -- गढ़मुक्तेश्वर।सवांददाता, ब्रजघाट गंगा तट पर आयोजित गंगा आरती में सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री दीपा कौल की पुत्रवधू गीतांजलि कौल शामिल हुईं। उनके आगमन को लेकर स्थानीय स्तर पर खासा उत्साह देखा गया।गंगा आरती के दौरान गीतांजलि कौल ने श्रद्धा भाव से मां गंगा की पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस मिथुन त्यागी, कपिल गौतम, मनोज कौशिक, दीपक मोघे, ऋषिकांत, विनय मिश्रा और राजकुमार लालू सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।आरती के दौरान गंगा तट भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा। उपस्थित लोगों ने मां गंगा के जयकारों के साथ आरती में भाग लिया और धार्मिक आस्था का प्रदर्शन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.