ब्यूरो से ::: बिहार सरकार ने एके-47 के इस्तेमाल की बात स्वीकारी
नई दिल्ली, अगस्त 18 -- बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर पेपर लीक के मुद्दे पर हुए छात्र आंदोलन के दौरान सिवान में एके-47 राइफल के इस्तेमाल को स्वीकार किया। सरकार ने अपने हलफनामा में कहा कि भीड़ में फंस जाने के कारण एक सिपाही ने एके-47 से हवा में 4 राउंड फायरिंग की थी। हालांकि, इससे कोई घायल नहीं हुआ। हालांकि बिहार सरकार ने छात्र आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर अत्याधिक पुलिस बल के आरोपो से इनकार किया। बिहार से सरकार ने आंदोलनकारियों के खिलाफ पुलिस की बर्बरता के आरोपों वाली जनहित याचिकाओं पर अपना जवाब दाखिल करते हुए यह हलफनामा दाखिल किया। अपने हलफनामे में राज्य सरकार ने आगे कहा हाथी चौक के पास, भीड़ को तितर-बितर करने के लिए एक सहायक उपनिरीक्षक ने अपनी 9 एमएम पिस्टल से 2 राउंड फायरिंग की, जिससे तीन प्रदर्शनकारियों को 'मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.