नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- - अवैध टेलीकॉम एक्सचेंज मामले में कार्रवाई नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अवैध टेलीकॉम एक्सचेंज मामले में 21 वर्षों से फरार आरोपी सुरेश कुमार पद्मिनी बिनी उर्फ बिनी एसपी को गिरफ्तार किया है। सीबीआई के अनुसार, यह मामला 31 जनवरी 2005 को दर्ज किया गया था।आरोप है कि वर्ष 2004-05 के दौरान आरोपी ने के. सुनील के नाम से अपनी पहचान बताकर फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से टेलीफोन और इंटरनेट कनेक्शन प्राप्त किए। इसके बाद आरोपी ने कोच्चि के एसआरएम रोड स्थित किराए के परिसर से एक अवैध टेलीकॉम एक्सचेंज संचालित किया। इसके माध्यम से वह इंटरनेट के माध्यम से आने वाली अंतरराष्ट्रीय टेलीफोन कॉल को अनधिकृत तरीके से रूट करता था। इस गतिविधि से भारत सरकार को करीब 12.69 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। जा...