नई दिल्ली, मार्च 20 -- - बीसीआई को हाईकोर्ट का नोटिस नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भारतीय विधिज्ञ परिषद (बीसीआई) ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वकालत के पेशे में अब अपराधी भी आने लगे हैं। बीसीआई ने मद्रास हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील पर अपना जवाब दाखिल करते हुए शीर्ष अदालत में यह जानकारी दी। उच्च न्यायालय ने उन विधि स्नातकों को बार काउंसिल में बतौर वकील पंजीकृत होने पर रोक लगा दी, जिनके खिलाफ गंभीर अपराधिक मामले लंबित हैं।जस्टिस विक्रम नाथ और संदीप मेहता की पीठ के समक्ष बीसीआई ने उच्च न्यायालय के फैसले का बचाव किया और कहा कि 'माई लॉर्ड्स, अब तो सभी अपराधी भी वकालत के पेशे में आने लगे हैं।' हालांकि, जस्टिस विक्रमनाथ ने बीसीआई के वकील को बीच में ही रोकते हुए पूछा कि 'अगर इस पेशे में आने के बाद कोई अपराधी बन जाएं, तो तो क्या होगा...