नई दिल्ली, सितम्बर 16 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। देश में सड़क सुरक्षा और हरित परिवहन को लेकर अब सरकारी अफसर खुद सड़क पर उतरकर लोगों को संदेश देंगे। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय और पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की पहल पर यूथ सेफ्टी एंड स्मार्ट मोबिलिटी एक्सपीडिशन-2026 आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम के तहत 25 और 26 सितंबर को दिल्ली से चंडीगढ़ और वापस दिल्ली तक 500 किलोमीटर से अधिक की यात्रा इलेक्ट्रिक वाहनों से की जाएगी।

अभियान का महत्व मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह अभियान केवल जागरुकता यात्रा नहीं होगा, बल्कि सड़क सुरक्षा, युवाओं की भागीदारी और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को एक साथ जोड़ने का देशव्यापी प्रयोग होगा। इसका महत्व इसलिए भी है कि सड़क सुरक्षा नीति बनाने वाले अधिकारी खुद ड्राइविंग प्रशिक्षण और लंबी...