नई दिल्ली, जुलाई 24 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भारत ने पाकिस्तान के इन आरोपों को खारिज किया है कि वह जानबूझकर पाकिस्तान में बाढ़ ला रहा है। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि मानसून के कारण चिनाब नदी में पानी बढ़ा है, इस कारण वहां बाढ़ आई है। हालांकि, भारत ने यह भी साफ किया है कि वह मानवीय आधार पर पाकिस्तान को बाढ़ से जुड़े आंकड़े साझा करेगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जैसवाल ने यहां प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि पाकिस्तान के ये आरोप बेबुनियाद और तथ्यों के विपरीत हैं। 20 से 23 जुलाई के दौरान जम्मू एवं आसपास के इलाकों में मानसून की बारिश के कारण चिनाब नदी में पानी का बहाव तेज हुआ है। मामले में खास बात यह है कि पाकिस्तान के लाहौर स्थित अपने बाढ़ पूर्वानुमान विभाग ने 22 जुलाई को इस बारे में एडवाइजरी भी जारी की थी। जिसमें कहा गया था क...