नई दिल्ली, मार्च 12 -- -सरकार ने रेस्टोरेंट व होटलों को दी वैकल्पिक ईंधन का इस्तेमाल करने की सलाह -पूरी क्षमता के साथ काम कर रही है रिफाइनरी, प्रतिदिन 50 लाख सिलेंडर की आपूर्तिनई दिल्ली, विशेष संवाददाता। पश्चिम एशिया संकट के चलते एलपीजी किल्लत के बीच सरकार ने एक बार फिर दोहराया है कि देश में कच्चे तेल और एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। हालांकि, सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में एलपीजी बुकिंग की अवधि बढ़ाकर 45 दिन कर दी है। यानी एक सिलेंडर के बाद अगले सिलेंडर की बुकिंग 45 दिन बाद ही कराई जा सकेगी।गुरुवार को संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में दूसरा सिलेंडर बुक करने की अवधि 25 दिन है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में अवधि बढ़ाई गई है। बताया कि बुधवार रात से नया नियम लागू हो गया है। हालांकि, मंत्रालय का दावा है कि वह 50 लाख रसोई गैस ...