नई दिल्ली, मई 1 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। उत्तर भारत में इस बार ज्यादा गर्मी पड़ सकती है। मौसम विभाग ने मई में गर्मी को लेकर पूर्वानुमान व्यक्त किया है। साथ ही कहा कि देश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहेगा, लेकिन उत्तर-पश्चिम हिस्से में तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है, जिसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान आदि राज्य शामिल हैं। यह भी पढ़ें- मई में सामान्य से अधिक होगी बारिश; भीषण गर्मी के बीच IMD ने दी गुड न्यूजमौसम विभाग की भविष्यवाणी मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में यह पूर्वानुमान जारी किया। उन्होंने कहा कि मई के दौरान देश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से नीचे रहने की संभावना है। हालांकि, दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों, उ...