नई दिल्ली, मई 8 -- तीनों सेनाओं के एकीकरण की प्रक्रिया तेज हो गई है। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार हालांकि थियेटर कमान की घोषणा होना अभी बाकी है, लेकिन एकीकरण की प्रक्रिया लगातार चल रही है। तीनों सेनाओं में 197 सेवाओं को एकीकृत किया गया है। इनमें भर्ती, प्रशिक्षण, खरीद, रखरखाव, संचालन आदि से जुड़ी सेवाएं शामिल हैं। यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी और करीब 150 और सेवाओं को अगले कुछ महीनों के भीतर एकीकृत किया जाएगा।सूत्रों ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद से तीनों सेनाओं के एकीकरण पर तेजी से कार्य हुआ है। थियेटर कमान के सृजन का ब्लू प्रिंट तैयार हो चुका है तथा सैन्य मामलों के विभाग ने इसे सरकार को मंजूरी के लिए सौंपा है, जिसमें शुरुआत में तीन थियेटर कमान के गठन की सिफारिश की गई है। यह भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर ने भारतीय सेना की संयुक्त कार्...