नई दिल्ली, मार्च 22 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भविष्य के युद्ध की चुनौतियों को देखते हुए केंद्र सरकार तीनों सेनाओं के एकीकरण की दिशा में कार्य कर रही है। इस दिशा में कुछ कदम तत्काल उठाए जा चुके हैं। लेकिन, यह लंबी चलने वाली प्रक्रिया है, इसलिए कई भावी योजनाएं भी तैयार की जा रही हैं। इस दिशा में तीनों सेनाओं के संचालन के लिए एक साझा कानून बनाने का भी प्रस्ताव है।रक्षा मंत्रालय ने रक्षा बलों के लिए विजन 2047 तैयार किया है, जिसमें सेनाओं के एकीकरण को भी व्यापक बनाने की बात कही गई है। इसमें कहा गया है कि तीनों सेनाओं के संचालन, सेवा शर्तों, अनुशासन को एक समान बनाने के लिए एक साझा डिफेंस फोर्सेज एक्ट लाया जाएगा। मौजूदा समय में तीन अलग-अलग कानूनों के जरिये तीनों सेनाओं का संचालन होता है। इनमें सेना एक्ट 1950, एयरफोर्स एक्ट 1950 और नौसेना एक...