नई दिल्ली, जुलाई 17 -- बांग्लादेश सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यपर्ण के लिए भारत सरकार से अनुरोध किया है जिसकी जांच-पड़ताल भारत सरकार द्वारा की जा रही है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जैसवाल ने शुक्रवार को यह बात कही। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि शेख हसीना के प्रत्यपर्ण के लिए किए गए औपचारिक अनुरोध की गंभीरता से जांच की जा रही। अनुरोध की सभी कानूनी एवं न्यायिक प्रक्रियाओं के तहत समीक्षा की जा रही है। यह एक कानूनी मामला है जिसे कानूनी तरीके से ही देखा जा रहा है। बता दें कि हाल में शेख हसीना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वे इस साल दिसंबर में बांग्लादेश वापस लौटेंगी। बांग्लादेश की सरकार ने इस ऐलान का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें अपने खिलाफ चल रही कानूनी प्रक्रिया का सामना करना चाहिए। बता दें कि वहां की विशेष अदाल...