नई दिल्ली, मार्च 18 -- श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर एवं जगद्गुरु आचार्य प्रमोद कृष्णम बुधवार दोपहर राजेंद्र नगर स्थित आवास पर पैर फिसलने से चोटिल हो गए। उनके माथे पर आई चोट पर करीब 20 टांके लगाए गए हैं।आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बताया कि बुधवार को उन्हें मोहन नगर स्थित आईटीएस कालेज में एक कार्यक्रम में जाना था जिसके लिए वे मंगलवार शाम कल्किधाम से अपने आवास लौटै थे। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे वह शौचालय गए, जहां पैर फिसल गया और सिर दीवार में लग गया। इस कारण माथे पर गंभीर चोट आई। तुरंत उन्हें इंदिरापुरम स्थित यशोदा मेडिसिटी में भर्ती कराया गया। यहां साढ़े तीन घंटे तक उनका इलाज चला। चोट पर 20 टांके लगाए गए और तमाम जांच की गईं। इसके बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। उन्होंने बताया कि अब वह पहले से बेहतर हैं और दवाएं ले रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान क...