नई दिल्ली, मार्च 18 -- गाजियाबाद। लोनी थानाक्षेत्र में सलीम वास्तिवक पर हुए जानलेवा हमले में शामिल दो आरोपियों की मुठभेड़ में मौत होने के मामले में मजिस्ट्रेट जांच शुरू हो गई है। लोनी थाना क्षेत्र में 27 फरवरी की सुबह अमरोहा निवासी दो भाइयों गुलफाम और जीशान ने सलीम वास्तविक पर उनके कार्यालय में घुसकर जानलेवा हमला किया था। हमलावरों ने पेपर कटर से सलीम वास्तविक का गला रेत दिया था और सीने व कमर पर भी कई वार किए थे। मामले को लेकर पुलिस और क्राइम ब्रांच आरोपियों की तलाश में जुटी थी। दोनों भाइयों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। दोनों आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गए थे। जिलाधिकारी के आदेश पर सिटी मजिस्ट्रेट ने इसकी जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में 31 मार्च तक कोई भी व्यक्ति सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दे सकता है। इसके बाद आग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.