ब्यूरो:: जीवाश्म ईंधन के इस्तेमाल पर रोक के प्रस्ताव का विरोध करेगा भारत
नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- - विकसित देश चाहते हैं जीवाश्म ईंधन चरणबद्ध तरीके से हटाया जाए नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। तुर्किये में नौ नवंबर से शुरू हो रही जलवायु वार्ता में जीवाश्म ईधन को चरणबद्ध तरीके से हटाने के प्रस्ताव पर विकसित और विकासशील देशों में एक बार फिर टकराव के हालात पैदा होने की आशंका है। वार्ता से ठीक पहले भारत ने साफ कर दिया है कि वह ऐसे किसी भी बाध्यकारी प्रस्ताव का विरोध करेगा। सूत्रों ने यह जानकारी दी है।
बाध्यकारी प्रस्ताव पर भारत का रुख भारत सरकार से जुड़े सूत्रों ने कहा कि अगर कोई ऐसा बाध्यकारी प्रस्ताव विचार-विमर्श के लिए आता है तो हमारा रुख साफ है कि यह भारत या विकासशील देशों के हित में नहीं होगा, इसलिए उसका विरोध किया जाएगा।
जीवाश्म ईंधन हटाने के रोडमैप पर मतभेद जलवायु वार्ता कॉप-31 में जिन अहम मुद्दों पर बहस होनी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.