नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ)(सामान्य प्रशासन) विधेयक, 2026 को संसद के दोनों सदनों से पारित कर दिया गया है। राज्यसभा से पारित होकर आए इस विधेयक को गुरुवार को लोकसभा ने भी घ्वनिमत से मंजूरी दे दी। गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने विधेयक पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि विधेयक इस सदन के समक्ष केवल एक विधायी प्रस्ताव के रूप में ही नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ और संगठित बनाने के लिए लाया गया है। उन्होंने कहा कि यह बल के किसी भी वर्ग के खिलाफ नहीं है।विधेयक का विरोध करने वाले सदस्यों पर प्रहार करते हुए राय ने कहा कि विपक्ष ने इसमें अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने का प्रयास किया है। उन्होंने भ्रम पैदा करने का प्रयास किया और खुद भी भ्रम में हैं। सीएपीएफ कर्मियों की पदोन्नति के संबंध में विपक्षी सदस्...