नई दिल्ली, फरवरी 3 -- नई दिल्ली। विशेष संवाददाता मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार रात बड़ा हादसा होने से बच गया। गनीमत रही कि इस टक्कर में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है, लेकिन, विमानों को जांच के लिए खड़ा कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि एयर इंडिया का विमान रवाना हो रहा था, जबकि इंडिगो का विमान उतर रहा था। मुंबई एयरपोर्ट पर समानांतर रनवे हैं। दोनों ही विमान एयरबस ए320 थे। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बयान में कहा, मंगलवार को मुंबई से कोयंबटूर जाने वाली उड़ान एआई2732 में देरी हुई, क्योंकि निर्धारित विमान रवाना होने से पहले टैक्सीवे पर प्रतीक्षा के दौरान एक अन्य विमानन कंपनी के विमान के संपर्क में आ गया। दोनों विमानों के पंखों के किनारे टकराने से हमारे विमान के पंख के किनारे को नुकसान पहुंचा। वहीं, इंडिग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.