नई दिल्ली, फरवरी 6 -- पीएम बोले परीक्षाएं त्योहारों की तरह होती हैं, इसे सेलिब्रेट किया जाना चाहिए बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को पीएम ने जीवन में आगे देखने का दिया मंत्र नई दिल्ली, विशेष संवाददाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के साथ आयोजित 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम में कहा कि सिर्फ अंक पर नहीं बल्कि जिंदगी को बेहतर बनाने पर ध्यान दें। सबकी सलाह सुनें लेकिन अपनी लाइफस्टाइल तभी बदलें जब आप चाहें, पढ़ाई बोझ नहीं लगनी चाहिए। कार्यक्रम के नौंवें संस्करण में प्रधानमंत्री ने छात्रों को परीक्षा में तनाव से बचने और सफल होने के मंत्र दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षाएं उत्सव की तरह होती हैं और इन्हें सेलिब्रेट किया जाना चाहिए। उन्होंने मार्क्स के प्रति जुनून के खिलाफ चेतावनी दी, और पूछा क...