नई दिल्ली, मार्च 10 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाताकेंद्रीय मंत्रिमंडल ने जल जीवन मिशन(जेजेएम) को दिसंबर 2028 तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। मिशन के प्रभावी कार्यान्वयन और संरचनात्मक सुधारों के लिए इसके कुल बजट को 8.69 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है। इसमें 2019-20 में स्वीकृत 2.08 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले 3.59 लाख करोड़ रुपये की कुल केंद्रीय सहायता शामिल है। यानी सरकार ने इस मिशन के लिए 1.51 लाख करोड़ रुपये की अतिरिक्त केंद्रीय सहायता को मंजूरी दी है।मंत्रिमंडल के फैसलों की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मंत्रिमंडल ने जल शक्ति मंत्रालय के उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है जिसमें जल जीवन मिशन (जेजेएम) के कार्यान्वयन को बुनियादी ढांचे के निर्माण से सेवा वितरण की ओर पुनर्गठित और पुनर्निर्देशित करने की बात कही गई है। उन...