नई दिल्ली, मार्च 13 -- ईरान के राजदूत बोले जल्दी भारत को अच्छी खबर मिलेगी नई दिल्ली, विशेष संवाददाताभारत के कूटनीतिक प्रयास रंग ला रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेशकियन के साथ बातचीत होने के अगले ही दिन ईरान की तरफ से हार्मुज जलमार्ग को लेकर सकारात्मक प्रक्रिया सामने आई है।भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फथाली ने कहा कि भारत और ईरान की मित्रता अटूट है तथा बहुत जल्दी भारत को अच्छी खबर मिलेगी। समझा जाता है कि ईरान होर्मुज में फंसे भारतीय पोतों को रास्ता दे सकता है। देश पर मंडरा रहे एलपीजी संकट के बीच यह बेहद महत्वपूर्ण है।पीएम ने कल की थी ईरानी राष्ट्रपति से बातप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार की रात को ईरान के राष्ट्रपति से फोन पर बात की थी जिस दौरान उन्होंने क्षेत्र में बदलती सुरक्षा स्थिति पर गहर...