नई दिल्ली, सितम्बर 17 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को कहा कि सरकार को सेमीकॉन 2.0 योजना के तहत करीब 11-12 अरब डॉलर के निवेश प्रस्ताव मिल रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने 'सेमीकॉन इंडिया-2026' कार्यक्रम के दौरान बताया कि सेमीकंडक्टर क्षेत्र में निवेश को लेकर कंपनियों में काफी उत्साह है। उन्होंने कहा कि उपकरण, कच्चा माल, गैस, रसायन, असेंबली, परीक्षण, मार्किंग और पैकेजिंग के साथ-साथ सब्सट्रेट और वेफर निर्माण इकाइयों में निवेश के प्रस्ताव मिल रहे हैं। मंत्री ने संवाददाताओं से बातचीत में कंपनियों के नाम बताए बिना कहा कि कई कंपनियां अपने निदेशक मंडल और शेयरधारकों से मंजूरी लेने के बाद निवेश की औपचारिक घोषणा करेंगी। मौजूदा निवेश प्रस्तावों से सरकार को सेमीकंडक्टर कार्यक्रम के दू...