नई दिल्ली, फरवरी 12 -- वित्त मंत्री ने राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब दिया नई दिल्ली, विशेष संवाददाता केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को राज्यसभा में कहा कि वैश्विक स्थिति के विपरीत भारत में जीडीपी विकास दर अधिक और मुद्रास्फीति कम है, जो एक दुर्लभ स्थिति है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति कोई तुक्का नहीं है बल्कि यह समय पर लिए गए विस्तृत निर्णय एवं कदमों तथा सतत विकास का परिणाम है। बजट पर चर्चा का जवाब देते हुए सीतारमण ने विपक्ष के सवालों का जवाब दिया साथ ही यूपीए सरकार से तुलना करते हुए अर्थव्यवस्था के उजले पक्ष को सदन के सामने रखा। विकसित भारत हमारा लक्ष्य निर्मला सीतारमण ने कहा कि हमारा लक्ष्य विकसित भारत है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के अग्रिम अनुमानों के अनुसार 2025-26 की वास्तविक जीडीपी विकास दर 7.4 प्रतिशत बताई गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.