नई दिल्ली, फरवरी 12 -- नई दिल्ली, वि‌शेष संवाददाता लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष की तरफ से दिए गए अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस के बीच सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच अब उनके 'अपमान' को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को एक वीडियो साझा करते हुए दावा किया है कि कांग्रेस सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष का अपमान किया। वहीं, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने इन आरोपों को खारिज किया है। एक्स पर साझा किया वीडियो किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर नौ सेकंड का एक वीडियो क्लिप साझा करते हुए कहा कि इस गैर कानूनी वीडियो क्लिप को एक कांग्रेस सांसद ने तब बनाया था, जब 20-25 सांसद अध्यक्ष के कक्ष में घुसे। रिजिजू ने आरोप लगाया कि उन्होंने अध्यक्ष का 'अपमान' किया और प्रधानमंत्री को धमकी दी। उन्होंने...