नई दिल्ली, जनवरी 29 -- हेडिंग विकल्प: पारदर्शी और निष्पक्ष एआई इकोसिस्टम जरूरी: प्रधानमंत्री मोदी -पीएम मोदी ने एआई के नैतिक उपयोग पर दिया जोर नई दिल्ली, विशेष संवाददाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने निवास पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई ) के क्षेत्र में कार्यरत सीईओ और विशेषज्ञों के साथ संवाद किया। आगामी फरवरी में होने वाले इंडिया एआई इंपैक्ट समिट के मद्देनजर यह संवाद रणनीतिक सहयोग को बढ़ावा देने, एआई नवाचारों को प्रस्तुत करने और भारत के एआई मिशन के लक्ष्यों को गति देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। इस दौरान सीईओ ने एआई प्रौद्योगिकी में आत्मनिर्भर बनने के लक्ष्य के प्रति अपना मजबूत समर्थन व्यक्त किया। उन्होंने भारत को वैश्विक स्तर पर एआई के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयास...