नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। देश में छोटे अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर करने और उन्हें तर्कसंगत बनाने के उद्देश्य से लाए गए 'जन विश्वास (उपबंधों का संशोधन) विधेयक, 2026' गुरुवार को राज्यसभा से पारित हो गया। लोकसभा इसे एक दिन पहले ही अपनी मंजूरी दे चुकी है।'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' और 'ईज ऑफ लिविंग' को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने यह बड़ा कदम उठाया है।विश्वास के आधार पर साकार होगा विकसित भारत का सपना: गोयलवाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सदन में चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि इस कानून का मुख्य उद्देश्य भरोसे की संस्कृति विकसित करना है। इस प्रस्तावित कानून के जरिए 19 मंत्रालयों के अंतर्गत आने वाले 79 केंद्रीय कानूनों के 784 प्रावधानों में संशोधन किया गया है। गोयल ने स्पष्ट किया कि विकसित भारत का सपन...