नई दिल्ली, मार्च 24 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददातापश्चिम एशिया संकट के बीच एलपीजी को दो पोत पाइन गैस और जग वसंत एक दो दिन में भारत पहुंच जाएंगे। दोनों पोत स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर चुके हैं। जग वसंत गुरुवार को कांडला पोर्ट और पाइन गैस 27 मार्च को मंगलुरु पहुंचेगा।बंदरगाह, पोतरानी और जलमार्ग मंत्रालय का कहना है कि दोनों एलपीजी पोत पर 92,612 मीट्रिक टन एलपीजी लदी है। इसके बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पूर्व में 20 पोत रह गए हैं। इनमें से पांच पोत पर कई लाख मीट्रिक टन एलपीजी है।एक और पोत होर्मुज के पास पहुंच रहामंत्रालय के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने कहा कि एलपीजी लेकर एक और टैंकर जल्द होर्मुज के पास पहुंचने वाला है। इस तरह होर्मुज पर एलपीजी के छह पोत हो जाएगें। इसके साथ उन्होंने पोत निकालने के लिए कोई राशि देने से साफ इनकार किया। उन्होंने क...