नई दिल्ली, मार्च 20 -- पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने विमानन कंपनियों के लिए अहम सुरक्षा सलाह जारी की है। डीजीसीए ने सभी भारतीय विमानन कंपनियों व ऑपरेटर को सलाह दी है कि वह खाड़ी और मध्य पूर्व के संवेदनशील एयरस्पेस में ऑपरेशन से बचें, क्योंकि सैन्य कार्रवाई के बाद से खतरा बढ़ गया है।डीजीसीए ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका-इजरायल द्वारा ईरान में तेल ठिकानों पर हमले के बाद से अब ईरान ने भी बड़े पैमाने पर खाड़ी देशों पर हमले की घोषणा की है। ऐसी स्थिति में नागरिक विमानन सेवा के लिए खतरा बढ़ गया है। मौजूदा हालात में कई तरह के खतरे हैं, जैसे जवाबी कार्रवाई, हथियार इंटरसेप्शन, एडवांस्ड एयर डिफेंस सिस्टम की मौजूदगी और ऑपरेशनल एरर। इन कारणों से एयरस्पेस में स्पिलओवर रिस्क यानी संघर्ष का असर अन्य देशों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.