नई दिल्ली, मार्च 26 -- हेडिंग विकल्प: भारत में कार्बन उत्सर्जन में वृद्धि की रफ्तार थमी नई दिल्ली, विशेष संवाददाताभारत की अर्थव्यवस्था के बढ़ने के साथ कार्बन उत्सर्जन के तेजी से बढ़ने का जो पुराना पैटर्न रहा है, उसमें 2025 एक अलग संकेत लेकर आया है। सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर के नए विश्लेषण के अनुसार, 2025 में भारत के कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में वृद्धि केवल 0.7% रही, जबकि साल के दूसरे हिस्से में यह और घटकर 0.5% पर आ गई।पिछले चार वर्षों में जहां यह दर 4% से 11% के बीच रही थी, वहीं यह गिरावट 2001 के बाद सबसे धीमी वृद्धि को दर्शाती है। ये आंकड़े संकेत देते हैं कि भारत अब अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए कोयले और जीवाश्म ईंधन के बजाय स्वच्छ ऊर्जा की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहा है।कोयले की खपत में कमीविद्युत संयंत्रों में आयातित कोयले की ख...