नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- भाजपा ने विधेयक को विधेयक को मनोबल बढ़ानेवाला बताया नई दिल्ली, विशेष संवाददातालोकसभा में विपक्ष ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) (सामान्य प्रशासन) विधेयक, 2026 का कड़ा विरोध करते हुए इसे जल्दबाजी में लाया गया विधेयक बताते हुए संसद की संयुक्त समिति को भेजने की मांग की है। विपक्षी सांसदों ने विधेयक को सशस्त्र बलों के अधिकारियों और जवानों का मनोबल तोड़ने वाला करार दिया। दूसरी तरफ सत्ता पक्ष ने विधेयक को सशस्त्र बलों में अनुशासन लाने वाला और उनका मनोबल बढ़ाने वाला बताया।बिना चर्चा जल्दबाजी में लाया गया: कांग्रेस सांसदलोकसभा में गुरुवार को विधेयक पर चर्चा शुरू करते हुए कांग्रेस सांसद हरीश चंद्र मीणा ने कहा कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के अधिकारियों की सेवा शर्तों एवं पदोन्नति से संबंधित विधेयक बिना आवश्...