नई दिल्ली, फरवरी 26 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को देशभर के थानों में केंद्रीयकृत डैशबोर्ड और मानक सीसीटीवी बुनियादी ढांचे के तैयार करने के लिए होने वाले बैठक में केंद्र और राज्य सरकारों को शामिल होने का निर्देश दिया है। शीर्ष अदालत ने यह आदेश तब दिया, जब बताया गया कि पिछले सप्ताह इस मुद्दे पर हुई बैठक में केंद्र और दिल्ली सरकार ने भाग नहीं लिया। जस्टिस विक्रम नाथ और संदीप मेहता की पीठ ने मामले में न्याय मित्र नियुक्त किए गए वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ दवे द्वारा दी गई जानकारी के बाद केंद्र व राज्यों से आगामी बैठक में शामिल होने को कहा। वरिष्ठ अधिवक्ता दवे ने पीठ को बताया कि 29 जनवरी के आदेश के पालन में 21 फरवरी को एक बैठक आयोजित की गई थी लेकिन केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार और कुछ अन्य राज्यों ने इसमें भाग नहीं लिया,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.