नई दिल्ली, मार्च 14 -- हेडिंग विकल्प: देश के 29 राज्यों में कॉमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई शुरू: सरकार शिवालिक, नंदादेवी ने पार किया स्टेट आफ होर्मुजनई दिल्ली, विशेष संवाददातादेशभर के 29 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति फिर से शुरू कर दी गई है। कई जगहों पर ग्राहकों को सिलेंडर मिल रहे हैं। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी।उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में तनाव के कारण बाजार में अफवाहें और आशंकाएं बढ़ गई थीं, जिससे लोगों ने बड़े पैमाने पर एलपीजी की पैनिक बुकिंग शुरू कर दी। इसी कारण कुछ स्थानों पर आपूर्ति प्रभावित दिखी, लेकिन देश में एलपीजी का पर्याप्त भंडार मौजूद है।देश में गैस की कमी नहींकेंद्र सरकार ने स्थिति स्पष्ट करते ह...