नई दिल्ली, फरवरी 26 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता भाजपा ने एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तक में न्यायिक भ्रष्टाचार से संबंधित विवादास्पद अध्याय को संवेदनशील मामला बताते हुए कहा कि वह देश की न्यायपालिका का सम्मान करती है। भाजपा को न्यायपालिका के निष्पक्ष कामकाज पर गर्व भी है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने इस विवाद पर पूछे गए सवाल पर कहा कि जहां तक एनसीईआरटी का मुद्दा है,यह एक संवेदनशील मामला है। भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में कोई भी संस्था भारतीय न्यायपालिका जितनी स्वतंत्र और न्यायसंगत नहीं है। हम सभी भारतीय न्यायपालिका के प्रति बहुत सम्मान और गर्व की भावना रखते हैं और यह भावना हर किसी के दिल में है। पात्रा ने कहा कि बुधवार को उच्चतम न्यायालय में मामले की सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने भी इस बात पर जोर दिया कि सरकार न्यायपालिका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.