नई दिल्ली, अगस्त 26 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर ने श्रीलंका से आए संसदीय प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कहा कि भारत और श्रीलंका के बीच मजबूत द्विपक्षीय संबंध सदियों पुराने हैं। उन्होंने कहा कि भारत और श्रीलंका दो राष्ट्र नहीं, बल्कि दो भाई हैं, जिनकी विरासत एक समान है। साथ ही प्राचीन काल से सांस्कृतिक और भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं। दुनिया की सबसे प्राचीन सभ्यता होने के नाते हमें इस बात पर गर्व है कि लोकतंत्र हमारे लिए नया नहीं है। यह महात्मा बुद्ध के समय से हमारी परंपराओं में रचा-बसा है। उनकी शिक्षाओं में विचार-विमर्श, परामर्श, आम सहमति बनाना और व्यक्तिगत राय के प्रति सम्मान जैसे लोकतांत्रिक मूल्य समाहित हैं। ठाकुर ने मंगलवार को संसद भवन में श्रीलंका से आए संसदीय प्रतिनिधिमंडल को संबोधि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.