चम्पावत, मार्च 19 -- चम्पावत में एसएसबी का व्हाइट वाटर रिवर राफ्टिंग अभियान तीसरे दिन भी जारी रहा। राफ्टिंग दल महाकाली नदी के जलमार्ग से ब्यूरी पहुंचा। जहां पर पंचम वाहिनी राफ्टिंग दल का स्वागत किया। राफ्टिंग दल का नेतृत्व उप महानिरीक्षक क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा सुधांशु नौटियाल कर रहे हैं। तरणी अभियान 16 से 19 मार्च तक महाकाली नदी के जलमार्ग पर जौलजीबी से बूम तक लगभग 150 किमी में चलेगा। अभियान में सशस्त्र सीमा बल की विभिन्न वाहिनियों से कुल 36 प्रतिभागी शामिल हैं। दल का संचालन छह राफ्टों और दो काकिंग के माध्यम से किया जा रहा हैं। यहां एसएसबी के उप महानिरीक्षक परीक्षित बोहरा व सुधांशु नौटियाल, कमाडेंट आशीष कुमार और कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम के साथ ही अधिकारी और बलकार्मिक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...