नई दिल्ली, फरवरी 19 -- हमारी रसोई किसी नेचुरल मेडिसिन कैबिनेट से कम नहीं है। लेकिन समय के साथ हमने यह मान लिया कि बोतल में बंद प्रोडक्ट्स ही बेहतर होते हैं। नतीजा यह हुआ कि जिन ताजे, जिंदा एंजाइम्स और पोषक तत्वों को हम कूड़ेदान में फेंक देते हैं, उन्हीं को पाने के लिए महंगे केमिकल प्रोडक्ट्स खरीदते हैं। असल में, कई ऐसे किचन स्क्रैप्स हैं जिन्हें लोग बेकार समझकर फेंक देते हैं, जबकि वे सीधे चेहरे पर लगाकर स्किन के लिए चमत्कार कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही 5 अजीब लेकिन बेहद असरदार ब्यूटी हैक्स।1. आलू का छिलका आलू के छिलके में Catecholase enzyme पाया जाता है, जो नेचुरल ब्लीच की तरह काम करता है। डार्क सर्कल्स को हल्का करने में मदद करता है। आंखों की सूजन (puffiness) कम करता है। कैसे इस्तेमाल करें: आलू के ताजा छिलके को आंखों के नीचे 5-7 मिनट...