नई दिल्ली, मार्च 6 -- त्वचा की सबसे आम समस्याओं में से एक है खुले या बड़े दिखने वाले पोर्स। खासकर जिन लोगों की स्किन ऑयली या एक्ने-प्रोन होती है, उन्हें यह समस्या ज्यादा होती है। खुले पोर्स में गंदगी, तेल और डेड स्किन आसानी से जमा हो जाती है, जिससे पिंपल और ब्लैकहेड्स की समस्या बढ़ती है। ऐसे में मुल्तानी मिट्टी को एक आसान और प्राकृतिक उपाय माना जाता है। अगर इसका सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो यह स्किन को गहराई से साफ करने और पोर्स को कम दिखाने में मदद कर सकती है।क्यों फायदेमंद है मुल्तानी मिट्टी ?मुल्तानी मिट्टी लंबे समय से स्किन केयर में इस्तेमाल की जाती रही है। इसमें ऐसे प्राकृतिक गुण होते हैं जो त्वचा से अतिरिक्त तेल को सोख लेते हैं और पोर्स के अंदर जमी गंदगी को बाहर निकालने में मदद करते हैं।जब पोर्स के अंदर जमा तेल और धूल साफ हो ज...