शामली, जून 27 -- झिंझाना। थाना क्षेत्र के कस्बा ऊन में ब्यूटी पार्लर से लौट रही एक युवती को बहला-फुसलाकर जबरन बोलेरो में बैठाने और उसके साथ जबरदस्ती करने के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर पर पांच नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कस्बा ऊन के मोहल्ला जयसिंह निवासी निखिल कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 जून की शाम करीब चार बजे उसकी बहन निक्की ब्यूटी पार्लर गई थी। आरोप है कि उसी दौरान बोलेरो में सवार तुषार पुत्र अशोक, राहुल उर्फ छोटू पुत्र विक्रम, अंकुर पुत्र ऋषिपाल, नीरज उर्फ फौजी पुत्र रामवीर तथा वाशु निवासी कस्बा ऊन उसे बहला-फुसलाकर जबरन गाड़ी में बैठाकर ले गए। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि आरोपितों ने युवती के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास भी किया। निखिल कुमार का कहना है क...