पीटीआई, सितम्बर 3 -- नॉर्थ दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में एक होटल में पति ने कथित तौर पर चाकू गोदकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान प्रकाश (29) के रूप में हुई है और वह राजस्थान के फलोदी का रहने वाला है। मृतक महिला का नाम शिवानी है। शुरुआती जांच के मुताबिक, कपल ने छह महीने पहले ही शादी की थी। दोनों शादी के बाद एक महीने तक राजस्थान में साथ रहे थे। शिवानी इसके बाद दिल्ली आ गईं और एक ब्यूट पार्लर में जॉब करने लगीं और फालौदी में चाय की दुकान चलाने वाला प्रकाश राजस्थान में रहने लगा।होटल में बुक किया कमरा और फिर पत्नी भी पहुंची पुलिस ने बतायता कि घटना से एक दिन पहले आरोपी दिल्ली पहुंचा था और लाहौरी गेट पुलिस स्टेशन इलाके के होटल प्रिंस में एक कमरा बुक किया थ...