ब्यूटी पार्लर को निकली युवती लापता, केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 7 -- कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर दी कि उसकी 23 वर्षीय बेटी पांच अगस्त को करीब 3.30 बजे घर से ब्यूटी पार्लर का काम सीखने कुंडा जाने की बात कहकर निकली लेकिन शाम तक नहीं लौटी। बेटी को फोन किया तो वह स्विच ऑफ बता रहा। उसकी छोटी बेटी ने बताया कि वह किसी मो.आजम से फोन पर बात करती थी। जब मो. आजम को फोन किया तो उसका भी मोबाइल स्विच ऑफ था। पता करने मो. आजम के घर गई तो वह भी घर से लापता था। बेटी के साथ किसी अनहोनी की आशंका में परेशान महिला ने पुलिस को नामजद तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने आरोपित मो. आजम निवासी मुराई की बाग सरियावां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.