एटा, अप्रैल 27 -- ब्यूटी पार्लर की दुकान पर जहर खाकर युवती ने आत्महत्या कर ली। युवती की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। थाना पर सूचना नहीं दी गई है हालांकि पीआई के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई थी। थाना सकीट के गांव अंगदपुर निवासी चाचा रामौतार ने बताया कि 18 वर्षीय भतीजी चांदनी कसबा सकीट स्थित एक ब्यूटी पार्लर की दुकान पर काम करती थी। रविवार शाम को मोबाइल पर कॉल कटते ही युवती ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवारीजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। हालत गंभीर देख रेफर कर दिया रास्ते में युवती की मौत हो गई। यह भी पढ़ें- माशूक से शादी की जिद, मोबाइल टॉवर पर घंटों चढ़ी रही किशोरी चाचा ने बताया कि कसबा सिकंद्राराऊ निवासी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती ने अपने पिता से उसी युवक के साथ शादी की बात भी कर ली थी। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर...