ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का खुलासा, दो अपहृत बरामद
मुजफ्फरपुर, अगस्त 14 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। शहर में ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने गुरुवार की शाम खुलासा किया। घर से भागी और भटकी किशोरियों को स्टेशन से फंसाकर इन ब्यूटी पार्लरों में पहुंचाया जाता था। जहां उन्हें देह व्यापार के लिए बाध्य किया जाता था। कटहीपुल के पास एक ब्यूटी पार्लर में बंधक बनाकर रखी गई दो लापता किशोरियों को पुलिस ने मुक्त कराया है। इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 10 महिलाएं और एक पुरुष शामिल है।
घटना का विवरण: घटना की शुरुआत 12 जुलाई 2026 को पानापुर करियात थाना क्षेत्र से होती है। यहां की एक नाबालिग को इंस्टाग्राम पर चैटिंग के जरिए बेंगलुरू के एक युवक से दोस्ती हुई थी। वह उससे मिलने के लिए घर से निकलकर मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची थी। यहीं पर दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.