ब्यूटीशियन व सिलाई बुनाई प्रशिक्षितों को प्रमाण पत्र
बोकारो, मई 21 -- डीवीसी चंद्रपुरा थर्मल में सीएसआर से महिलाओं व युवतियों को कराए गए ब्यूटीशियन व सिलाई बुनाई प्रशिक्षण समाप्ति के बाद सभी को प्रमाण पत्र दिए गए। डीवीसी प्रशिक्षण संस्थान के सभागार में आयोजित समारोह में जिप सदस्य नीतू सिंह व सीएसआर के सहायक प्रबंधक श्रीवत्स ने प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं व युवतियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। कहा कि सभी को इस प्रशिक्षण का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनना चाहिए। स्वरोजगार का भी आह्वान किया गया। राजाबेड़ा, चंद्रपुरा, तेलो व तारानारी सहित आसपास की महिलाएं व युवतियां शामिल थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.