फरीदाबाद, जून 9 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। नगर निगम की ओर से प्रॉपर्टी टैक्स ब्याज माफी योजना, लाल डोरा प्रमाण पत्र और सेल्फ सर्टिफिकेशन प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए मंगलवार को पार्षदों की बैठक बुलाई गई। बैठक में निगम सचिव अनिल यादव, कराधान अधिकारी सुमन रतरा, जोनल टैक्सेशन अधिकारी विकास कन्हैया, क्षेत्रीय कर अधिकारी अशोक ठाकुर समेत टैक्स विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।अधिकारियों ने पार्षदों को प्रॉपर्टी टैक्स ब्याज माफी योजना की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा संपत्ति करदाताओं को विशेष रियायत और छूट प्रदान की जा रही है। निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के निर्देश पर पार्षदों से अपने-अपने वार्डों में योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का आग्रह किया गया, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इसका लाभ उठा सकें। यह भी पढ़ें- बजट बैठक जल्द बुलाने और आय-...