नई दिल्ली, अगस्त 5 -- Share Market Today Live 5 Aug 7:50 AM: ब्याज दरों को लेकर आरबीआई एमपीसी की बैठक में लिए गए फैसलों के ऐलान से पहले आज शेयर मार्केट के बढ़त पर खुलने की उम्मीद है। ग्लोबल संकेतों की बात करें तो बुधवार को एशियाई बाजारों में ज्यादातर बढ़त रही, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार में भी तेजी रही। इससे पहले मंगलवार को निफ्टी ने चार सत्र में जारी बढ़त का सिलसिला तोड़ते हुए 159 अंक की गिरावट के साथ 24,614 पर बंद किया। जबकि, सेंसेक्स 210 अंक नीचे 78,428 पर बंद हुआ।आज सेंसेक्स-निफ्टी के लिए क्या हैं ग्लोबल संकेत एशियन मार्केट: एशियाई बाजारों में बुधवार को दक्षिण कोरिया के नेतृत्व में पॉजिटिव जोन में कारोबार हुआ। कोस्पी 4% से अधिक बढ़ गया, जबकि स्मॉल-कैप कोस्डैक में 1.6% की वृद्धि हुई। जापान का निक्केई 225 1.83% और टॉपिक्स 0.9% चढ़ गया। यह ...