रुडकी, मई 15 -- कलियर, संवाददाता। कलियर निवासी एक व्यक्ति ने रुड़की के एक व्यक्ति पर सूदखोरी और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाकर पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। पीड़ित अफसार अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब चार वर्ष पहले उन्होंने अपनी जरूरत के लिए रुड़की निवासी एक व्यक्ति से चार लाख रुपये चेक के माध्यम से उधार लिए थे। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने चक्रवृद्धि ब्याज लगाकर उनका आर्थिक शोषण शुरू कर दिया। अफसार अली का कहना है कि वह अब तक करीब 30 लाख रुपये चुका चुके हैं। रुपये चुकाने के लिए उन्हें अपना पुश्तैनी मकान तक बेचना पड़ा, जिसके चलते अब वह अपने बच्चों के साथ किराए के मकान में रहने को मजबूर हैं।आरोप यह भी पढ़ें- बिना डॉक्यूमेंट तुरंत लोन मंजूर करने वालों की नजर आपके बच्चों पर है, बचाइए इन्हें वरना. लगाया कि उसके भाइयों द्वारा सुरक्...