रुडकी, अप्रैल 21 -- रुड़की, संवाददाता। ब्याज की रकम को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में गाली गलौज के साथ मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने कोतवाली पहुंचकर एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सुनहरा में एक युवक ब्याज पर रकम देने का काम करता है। युवक का आरोप है कि उसने गांव के ही एक युवक को करीब एक साल पहले ब्याज पर रकम दी थी। लेकिन अब युवक ब्याज और मूल भी नहीं दे रहा है। रकम मांगने पर गाली गलौज कर रहा है। यह भी पढ़ें- ब्याज की रकम को लेकर दो पक्षों में मारपीट, कोतवाली में हंगामा यह भी पढ़ें- रंगदारी न देने पर युवक से मारपीट, दो नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...